दिल्ली सीएम को लेकर AAP ने किया बड़ा दावा, ‘केजरीवाल पर हो सकता है जानलेवा हमला
केजरीवाल को कुछ भी हुआ तो BJP और PMO जिम्मेदार’-संजय सिंह
चंडीगढ, 20 मई (विश्ववार्ता) दिल्ली मेट्रो में अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी लिखी है। मेट्रो के अंदर, मेट्रो स्टेशन समेत कई जगह केजरीवाल को मारने की धमकी लिखी हैं। आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने आरोप लगाया कि पीएमओ की तरफ से अरविंद केजरीवाल के ऊपर हमले की साजिश रची जा रही है।
संजय सिंह ने कहा कि कई बार बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश की है. अब उन्हें खुलेआम धमकी दी जा रही है. पटेल नगर मेट्रो स्टेशन और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर हमले की धमकी दी जा रही है. इसका पूरा संचालन भाजपा और PMO की ओर से किया जा रहा है. मोदी जी नफरत की भावना में इस कदर आगे बढ़ चुके हैं कि वो किसी भी हद तक जा सकते हैं।
संजय सिंह ने कहा कि मैं शासन, प्रशासन और चुनाव आयोग को बताना चाहता हूं कि अगर केजरीवाल को कुछ भी होता है सीधे तौर पर BJP और PMO इसके लिए जिम्मेदार होंगे। संजय सिंह ने कहा कि ये वही भाषा है जो बीजेपी की भाषा है. चुनाव आयोग इस पूरे मामले का संज्ञान ले और इस मामले में तत्काल कार्यवाई करे।
आतिशी का कहना है केजरीवाल पर हमला कराने की साजिश की जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवा को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई है। आतिशी ने कुछ फोटो कॉपी भी मीडिया को दिखाई।























