विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने तोडा दिग्गज विवियन रिचड्र्स का रिकॉर्ड
सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशिया के पहले विकेटकीपर का खिताब भी किया हासिल
चंडीगढ, 13 जुलाई (विश्ववार्ता) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय जबरदस्त फार्म मे नजर आ रहे है और इंग्लैंड के खिलाफ उनका बल्ला खूब गरज रहा है। पंत ने लॉड्र्स टेस्ट में 2 छक्के लगाए। इसी के साथ वे इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। पंत ने वेस्टइंडीज के दिग्गज विवियन रिचड्र्स का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने करियर में इंग्लैंड के खिलाफ 34 छक्के लगाए। पंत 36 सिक्स लगा चुके हैं।
ऋषभ पंत भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के लगाने के रिकॉर्ड में भी दूसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी की। दोनों के नाम 88-88 सिक्स हैं। नंबर-1 पर पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग हैं, जिनके नाम 90 टेस्ट छक्के हैं।
ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बन गए। इस मामले में उन्होंने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ा। पंत ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया जाकर सीरीज में 350 रन बनाए थे। वे फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 416 रन बना चुके हैं।























