
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉड्र्स टेस्ट मे आज होगा चौैथे दिन का खेल
इंग्लैंड के पहली पारी के 387 के जबाव मे भारत ने भी बनाये 387
इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू
चंडीगढ, 13 जुलाई (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच लॉड्र्स टेस्ट मे आज चौथे दिन का खेल होगा। कल तीसरे दिन का खेल समाप्त हुआ। भारत की पहली पारी 387 रन पर ऑलआउट हुई, जबकि इंग्लैंड ने दिन के खेल की समाप्ति तक दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के दो रन बनाए हैं। स्टंप्स के समय जैक क्राउली दो और बेन डकेट खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद थे। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में बढ़त लेने से चूक गई। इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे और भारत भी इतने ही रन बना सका जिससे पहली पारी में दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा।
इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया जब बुमराह के ओवर में क्राउली समय पास करने के लिए ब्रेक ले रहे थे। बुमराह सहित भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी इस बात से नाराज दिखे। दरअसल, इंग्लैंड की पारी उस वक्त शुरू हुई जब दिन का खेल समाप्त होने के करीब था। ऐसे में इंग्लैंड के बल्लेबाज बिना किसी जायज कारण के समय बर्बाद कर रहे थे। बुमराह की गेंद फेंकने के बाद क्राउली ने अंगुली में चोट लगने का हवाला देकर फिजियो को मैदान पर बुलाया। इससे गिल सहित पूरी भारतीय टीम ने उनको आड़े हाथों लिया। इस दौरान क्राउली और गिल के बीच तीखी नोकझोंक हुई। डकेट भी गिल के गर्म तेवर का शिकाए हुए। इससे क्राउली और डकेट चिढ़ गए।






















