भारत और इंग्लैंड के बीच लॉड्र्स टेस्ट के तीसरे दिन दूसरे सत्र का खेल जारी
राहुल शतक लगाकर आऊट, भारत का स्कोर 250 के पार
चंडीगढ, 13 जुलाई (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच लॉड्र्स टेस्ट के तीसरे दिन दूसरे सत्र का खेल जारी है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 261 रन बना लिए। रवींद्र जडेजा और नीतीश कुमार रेड्डी क्रीज पर हैं।
केएल राहुल (100 रन) को शोएब बशीर ने हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराया। ऋषभ पंत लंच से ठीक पहले 74 रन बनाकर रनआउट हुए।
भारत ने तीसरे दिन 145/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया था। मुकाबले के दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम 387 रन बनाकर ऑलआउट हुई। जो रूट ने शतक लगाया। वहीं भारत से जसप्रीत बुमराह ने दौरे पर 3 पारियों में दूसरी बार 5 विकेट लिए।























