प्रधानमंत्री Modi आज 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
कहा ‘हम विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवा मित्रों की भागीदारी बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प
चंडीगढ, 12 जुलाई (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 12 जुलाई, 2025 को सुबह लगभग 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नवनियुक्त युवाओं को संबोधित भी करेंगे।
प्रधानमंत्री इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्ति पाने वालों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करेंगे। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘हम एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवा मित्रों की भागीदारी बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प हैं। इसी कड़ी में, 12 जुलाई को सुबह 11 बजे, मैं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एक और रोजगार मेले में हिस्सा लूंगा, जहां हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।’






















