सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में फिर मिला विशालकाय अजगर
10 के भीतर लगातार दूसरी बार किया वन विभाग की टीम ने रेस्कयू
चंडीगढ, 11 जुलाई (विश्ववार्ता) सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ जहां अपनी बेहद ही खुखसूरती के लिए जाना जाता है वहां बीते 10 के भीतर दो विशालकाय अजगर मिलने से लोगो मे दहशत का माहौल है। पहले सुखना लेक पर 10 फुट लंबे अजगर का रेस्कयू किया गया वही अब कांसल फॉरेस्ट में वीरवार देर शाम को एक अजगर को पेड़ पर लिपटा देखा गया। करीब 7 फीट लंबा अजगर पेड़ की ऊपरी शाखाओं पर चढ़ा था। लोगों की सूचना पर दमकल विभाग, वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।























