
पंजाब के इस जिले मे लगा बडा बिजली कट
चिपचिपाती गर्मी मे लोगो का बुरा हाल
इन इलाकों पर पड़ेगा असर
चंडीगढ, 11 जुलाई (विश्ववार्ता : पंजाब के जालंधर शहर के निवासियों को आज 11 जुलाई को बिजली की कटौती का सामना करना पड़ेगा। दरअसल पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह कटौती मरम्मत कार्य के चलते की जा रही है।। जानकारी के अनुसार, 11 के.वी. वरियाम नगर फीडर को आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते आज सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रखा जाएगा।
इन इलाकों पर पड़ेगा असर:
-कूल रोड
-पूडा मार्केट
-ज्योति नगर
-वरियाम नगर
-जौहल मार्केट
-मोता सिंह नगर
-आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी कामों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पहले से कर लें।बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस असुविधा के लिए सहयोग करें और पूर्व तैयारियां कर लें। कार्य के जल्द पूर्ण होने पर समय से पहले बिजली बहाल करने का भी प्रयास किया जाएगा।






















