
हरियाणा मे गुरु पूर्णिमा पर छात्रो ने प्रीसिंपल की चाकूओं से गोदकर की हत्या
गुरू व शिष्य के रिश्ते हुए तार तार
इलाके मे मची दहशत, पुलिस मौके पर पहुंची
चंडीगढ, 10 जुलाई (विश्ववार्ता) हरियाणा मे इस समय क्रांइम पूरे प्रदेश मे लगातार बढ रहा है इसी बीच आज आज हिसार में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरू व शिष्य के रिश्तो को तार तार करते हुए दो छात्रो ने एक प्रिंसिपल की हत्या कर दी गई। हिसार के बास बादशाहपुर गाँव स्थित करतार मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को हुई इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। बताया जा रहा है कि स्कूल के प्रिंसिपल जगबीर और स्कूल के ही दो छात्रों ने चाकुओं से हमला कर हत्या को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी।
घटना के बाद दोनों छात्र वहाँ से फरार हो गए। जिस समय यह घटना हुई, उस समय स्कूल में परीक्षा चल रही थी। भीड़भाड़ वाले स्कूल में हुई इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल शिक्षक को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘सीन ऑफ क्राइम’ टीम भी मौके पर पहुँची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस को घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी घटनास्थल पर पड़ा मिला। दोनों आरोपी छात्र नाबालिग हैं और अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जाँच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।






















