दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके
घरों से बाहर निकले लोग, कितनी थी तीव्रता ?
चंडीगढ, 10 जुलाई (विश्ववार्ता) दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इस दौरान लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए. अभी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. दिल्ली-एनसीआर के इलाकों के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस हुए. भूकंप 4.4 तीव्रता का था.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर था. झज्जर में भारतीय समयानुसार सुबह 9:04 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया. राज्य के जींद में भी भूकंप के तेज झटके लगे. बहादुरगढ़ में भी भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस हुए. इसके अलावा सोनीपत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.






















