Punjab CM भगवंत मान ने विधानसभा सत्र के दौरान बुलाई कैबिनेट बैठक
चंडीगढ़, 10 जुलाई, 2025 (विश्व वार्ता): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट बैठक बुलाई है। यह बैठक 10 जुलाई को दोपहर 2 बजे बुलाई गई है। यह बैठक पंजाब सचिवालय में होगी। उम्मीद है कि 11 जुलाई को सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयकों और प्रस्तावों को इसमें पारित किया जाएगा।
बता दें कि पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज, 10 जुलाई को सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस दौरान बेअदबी के मुद्दे पर सख्त कानून बनाने पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि इससे पहले बीबीएमबी के मुद्दे पर भी सत्र आयोजित किया गया था। इस साल यह दूसरी बार है जब पंजाब विधानसभा द्वारा विशेष सत्र बुलाया जा रहा है।























