Pakistan Cricket team को आगामी टी20 सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका
MLC में खेलते हुए लगी हैमस्ट्रिंग की चोट
चंडीगढ, 9 जुलाई (विश्ववार्ता) पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आगामी टी20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज हारिस राउफ चोटिल हो गए हैं और इसके चलते वह बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज से बाहर हो सकते हैं। राउफ इस समय अमेरिका में चल रही मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में हिस्सा ले रहे थे, लेकिन अब वह पूरी तरह से टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
हारिस राउफ सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से MLC में खेल रहे थे। 4 जुलाई को टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान वह चोटिल हो गए। उन्होंने उस मैच में अपनी टीम के लिए केवल एक ओवर ही फेंका और फिर मैदान से बाहर चले गए। बाद में मेडिकल जांच में हैमस्ट्रिंग इंजरी की पुष्टि हुई, जिसके कारण उन्हें तुरंत टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया।























