Weather Update: पंजाब में आज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
चंडीगढ,9 जुलाई (विश्ववार्ता)मौसम अपडेट: पंजाब में मानसून सक्रिय है, जून के बाद जुलाई में भी मानसून सक्रिय है और पूरे महीने बादल छाए रहने की संभावना है। आज एक बार फिर पंजाब में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट जारी है।
मौसम अपडेट 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी आई है, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है। राज्य के चार जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। इसी तरह गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, पटियाला और संगरूर जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।























