Haryana में CET परीक्षा की तारीखों को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने
इस बार हरियाणा सीईटी ग्रुप सी परीक्षा के लिए हुए 13.47 लाख पंजीकरण
चंडीगढ, 7 जुलाई (विश्ववार्ता) हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट की डेट फाइनल हो चुकी है। CM नायब सैनी से चर्चा के बाद हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) आज एग्जाम की डेट जारी कर सकता है।
सीईटी परीक्षा के लिए प्रदेश में करीब 1350 केंद्र बनाए जाएंगे कि पहले इस परीक्षा के लिए 1684 से ज्यादा के बनाए गए थे। लेकिन अब बताया जा रहा है कि 334 सेंटरों को घटाकर 1350 सेंटरों में परीक्षा का आयोजन होगा। शनिवार और रविवार सुबह और शाम चार सत्रों में यह परीक्षा आयोजित होगी।
गोडिया रिपोर्ट के अनुसार जानकारी मिल रही है कि हरियाणा सीईटी परीक्षा 26 और 27 जुलाई को आयोजित कराई जाएगी। लेकिन सभी अभ्यर्थियों को यह ध्यान देना है कि अभी तक सरकार के द्वारा इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। आयोग दो दिन में चार सत्रों में परीक्षाओं का आयोजन कराएगा। एक सत्र में करीब 4.73 लाख अभ्यर्थी एक समय में परीक्षा दे पाएंगे






















