उत्तराखंड में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक
चंडीगढ, 7 जुलाई (विश्ववार्ता) राज्य में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने एक बार फिर चारधाम यात्रा को प्रभावित कर दिया है। रविवार रात से हो रही भारी वर्षा के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों में उफान आ गया है और पहाड़ियों से गिरते मलबे और बोल्डरों ने बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे को कई स्थानों पर बाधित कर दिया है। सबसे बड़ी दिक्कत मुनकटिया क्षेत्र में उत्पन्न हुई है, जहां केदारनाथ हाईवे पर भारी मलबा गिरने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है।























