
पंजाब के इस जिले मे दिन दहाडे कपड़ा मालिक पर हमला कर उतारा मौत के घाट
इलाके में दहशत का माहौल
चंडीगढ, 7 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के अबोहर शहर में आज सुबह एक नामी कपड़ा शोरूम के मालिक पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया जिससे मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी वजह से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, शोरूम मालिक संजय जैसे ही अपनी दुकान के बाहर कार से उतरे, बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन पर एक के बाद एक गोलियां चला दीं। हमलावरों की फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई। गंभीर रूप से घायल संजय को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।






















