पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा की याचिका पर अदालत ने लगाई रोक
चंडीगढ, 7 जुलाई (विश्ववार्ता) आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की सह-मालकिन और अभिनेत्री प्रीति जिंटा को चंडीगढ़ की अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 7 जुलाई 2025 को हुई बैठक में या उसके बाद की गई कोई भी कार्रवाई अपील के परिणाम के साथ-साथ सिविल प्रक्रिया संहिता (सीपीसी) के आदेश 39 नियम 1 और 2 के तहत आवेदन के अधीन होगी।























