DPL-2025: दिल्ली में फिर चरम पर होगा क्रिकेट का उत्साह
DPL 2025 में 6 के बजाय खेलेंगी आठ टीम
ऑक्शन में बिके सबसे महंगे खिलाड़ी
चंडीगढ, 7 जुलाई (विश्ववार्ता) दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) का दूसरा सीजन शुरू होने के लिए पूरी तरह तैयार है। पिछले साल इस टूर्नामेंट ने शानदार सफलता हासिल की थी और अब 2025 में यह और भी ज़्यादा रोमांचक होने वाला है। इस बार प्रतियोगिता का स्तर और ऊँचा हो गया है क्योंकि दो नई टीमें भी शामिल की गई हैं। कुल 8 टीमें इस सीजन में भाग लेंगी और 520 खिलाड़ी नीलामी के लिए रजिस्टर हो चुके हैं।
दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के ऑक्शन में बिके सबसे महंगे खिलाड़ी सिमरजीत सिंह रहे. इस भारतीय तेज गेंदबाज को सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 39 लाख रुपये में खरीदा. दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी दिग्वेश राठी दूसरे सबसे महंगे प्लेयर रहे, जिन्हें साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 38 लकह रुपये की बोली लगाकर खरीदा है. तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी का दर्जा नितीश राणा को मिला, जिन्हें वेस्ट दिल्ली लायंस ने 34 लाख रुपये देकर खरीदा है।
DPL 2025 ऑक्शन के चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी तेज गेंदबाज प्रिंस यादव रहे, जिनपर न्यू दिल्ली टाइगर्स ने 33 लाख रुपये की बोली लगाई. पांचवें सबसे महंगे खिलाड़ी मयंक रावत रहे, जिनपर ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने RTM कार्ड खेलकर 26 लाख रुपये की बोली लगाई।























