पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज
बेअदबी पर सख्त सजा के लिए बिल पर हो सकती है अहम चर्चा
चंडीगढ, 7 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज यानि की 7 जुलाई सोमवार को होने जा रही है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। मीटिंग के दौरान ड्रग्स तस्करी और सतलुज यमुना लिंक को लेकर रणनीति तैयार करने की पर भी चर्चा हो सकती है। मीटिंग में ड्रग तस्करी रोकने के कानून में कड़े नियम लाए जा सकते हैं।























