
पंजाब के लुधियाना से रेप का घिनौना मामला आया सामने
रेप करने वाले आरोपी दरिंदे की तलाश शुरू
वारदात से इलाके में हड़कंप
चंडीगढ, 6 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना में 12वीं की एक स्टूडेंट से रेप का मामला सामने आया है। स्टूडेंट सुबह 6.30 बजे पैदल स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में उसी के मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने उसे यह कहकर अपनी इनोवा कार में बैठाया कि वह उसे स्कूल छोड़ देगा।
मिली जानकारी के अनुसार, 12वीं क्लास की इस नाबालिग स्टूडेंट के साथ बहाने से रेप किया गया। आरोपी दरिंदे ने कार से छोड़ने का बहाना बनाकर पीड़िता को अपना शिकार बनाया। इससे पहले उसने पीड़िता को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। जिससे वह नशे की हालत में आ गई और इसके बाद दरिंदा उसका जिस्म नोचता रहा। वहीं वारदात के बाद पीड़िता को किसी सुनसान जगह छोड़कर आरोपी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि, पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और वह पीड़िता के घर के आसपास ही रहने वाला बताया जा रहा है।
फिलहाल इस शर्मनाक वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। खासकर स्कूल आने-जाने वाली लड़कियों और उनके मां-बाप में डर का माहौल देखा जा रहा है। वाकई यह वारदात लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है। अब तो पुलिस की ही ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए कि फिर आगे कोई भी रेप की वारदात करने की हिमाकत न करे। साथ ही लड़कियां भी खुद सुरक्षित महसूस कर सकें।






















