बर्मिंघम मे India vs England के बीच दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन का आज होगा खेल
दूसरी पारी में इंग्लैंड बैकफुट पर
भारत को आई जीत की खुशबू
चंडीगढ, 6 जुलाई (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पांचवे दिन का आज खेल होगा। चौथे दिन भारतीय बल्लेबाजो व गेंदबाजो ने शानदार प्रदर्शन किया। चौथे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने 3 विकेट खो दिए हैं और उसने 72 रन बनाए हैं। आखिरी दिन इंग्लैंड को 536 रन बनाने हैं जीत के लिए, जबकि भारत को 7 विकेट की दरकार है. स्टंप्स पर, हैरी ब्रूक 15 गेंदों में 15 और ओली पोप 44 गेंदों में 24 रन बनाकर खेल रहे हैं. चौथे दिन भारत के लिए शुभमन गिल और आकाश दीप का प्रदर्शन शानदार रहा. आकाश दीप ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में दो विकेट झटके. उन्होंने जो रूट और बेन डकेट का शिकार किया. जबकि सिराज ने जैक क्रॉली को शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेजकर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई. भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए भारत ने 608 रनों का लक्ष्य दिया है।
बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने क्रावली का जल्दी गंवा दिया। क्रावली खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद आकाश दीप ने बेन डकेट को बोल्ड किया जो 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आकाश ने फिर जो रूट को बोल्ड किया जो छह रन बनाकर आउट हुए। भारत ने इस तरह इंग्लैंड के तीन विकेट गिराए। भारत को अब पांचवें और आखिरी दिन जीत के लिए सात विकेट लेने होंगे, जबकि इंग्लैंड को जीत दर्ज करनी है तो 536 रन बनाने होंगे।























