
विटामिन सी से भरपूर होने के कारण आंवला करता है इम्युनिटी को बूस्ट
पाचन को दुरुस्त करने के साथ ही यह ब्लड शुगर को भी कंट्रोल रखता है
चंडीगढ, 5 जुलाई (विश्ववार्ता) आंवला पोषक तत्वों का लाजवाब खजाना है। इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। सर्दियों में नियमित रूप से आंवले का जूस पीने से आपको सेहत से जुड़े कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। 30 दिनों तक लगातार आंवले का जूस पीने से आपकी इम्युनिटी मजबूत होगी, पाचन तंत्र दुरुस्त रहेगा और साथ ही साथ त्वचा और बालों को भी खूब फायदा मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं कि 30 दिनों तक रोजाना आंवला जूस पीने से सेहत में क्या-क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
नियमित आंवला खाने से क्या फायदे होते हैं?
-इम्यूनिटी मजबूत होती है – आंवला में विटामिन C होता है, जो शरीर को संक्रमणों से बचाता है।
-पाचन बेहतर होता है – यह पेट साफ रखने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है।
-बाल और त्वचा के लिए फायदेमंद – बालों को काला, मजबूत और चमकदार बनाता है। त्वचा को जवां रखता है।
-शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है – डायबिटीज और दिल की समस्याओं के लिए लाभदायक है।
-लिवर और आंखों की सुरक्षा करता है – आंवला शरीर को डिटॉक्स करता है और आंखों की रोशनी को बेहतर बनाता है।
ज्यादा आंवला खाना नुकसानदायक भी हो सकता है
अगर आप दिन में बहुत अधिक आंवला खाते हैं (जैसे 5-6 ताजे आंवले या बहुत सारा पाउडर), तो इससे पेट में गैस, एसिडिटी या दस्त हो सकते हैं। कच्चा आंवला ज्यादा मात्रा में खाने से कुछ लोगों को एसिड रिफ्लक्स हो सकता है। अगर आपको किडनी की पथरी (स्टोन) की समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही आंवला खाएं, क्योंकि इसमें ऑक्सलेट की मात्रा होती है।
कैसे खाएं – आंवला को अपनी डाइट में शामिल करने के आसान तरीके:
-ताजा आंवला काटकर नमक के साथ
-आंवला मुरब्बा या कैंडी के रूप में
-आंवला जूस (दिन में 20-30 ml पर्याप्त)
-आंवला चूर्ण गुनगुने पानी या शहद के साथ
-त्रिफला चूर्ण में भी आंवला होता है – यह भी लाभकारी है
एक दिन में 1 से 2 आंवले खाना काफी है और यह सेहत के लिए बहुत लाभदायक हो सकता है। इससे इम्यूनिटी से लेकर बाल, त्वचा, पाचन और दिल तक को फायदा होता है। लेकिन किसी भी चीज़ की अति हानिकारक होती है, इसलिए इसे संतुलित मात्रा में और यदि जरूरत हो तो डॉक्टर की सलाह से ही सेवन करें।






















