लुधियाना विधानसभा सीट को लेकर सूबे की राजनीति पूरे उबाल पर
तमाम राजनीतिक दलों के दिग्गजो ने मैदान में झोंकी पूरी ताकत
हरियाणा सीएम सैनी आज करेगे चुनाव प्रचार
चंडीगढ़, 14 जून (विश्व वार्ता) जहां प्रदेश मे भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है वही लुधियाना विधानसभा सीट को लेकर सूबे की राजनीति पूरे उबाल पर है, तमाम राजनीतिक दलों के दिग्गज मैदान में उतर चुके हैं और प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी आज लुधियाना पहुंच रहे हैं, जहां वह भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी जीवन गुप्ता के समर्थन में जनसभाएं करेंगे और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।
नायब सिंह सैनी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी ने शहर के कई इलाकों में प्रचार तेज कर दिया है और डोर-टू-डोर अभियान के साथ-साथ नुक्कड़ सभाओं का आयोजन भी किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नायब सैनी अपने संबोधन में केंद्र और हरियाणा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे।
























