Canada Government का भारतीयों को बड़ा तोहफा
वर्क परमिट नियमों में जुड़ी नीतियों में महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा
जानिए क्या है नया नियम ?
चंडीगढ़, 10 जून (विश्व वार्ता) कनाडा सरकार ने वर्क परमिट से जुड़ी नीतियों में महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है, जिससे हजारों भारतीयों को सीधा लाभ मिलेगा। कनाडा की प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के नेतृत्व वाली सरकार ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिकों के लिए वर्क परमिट नियमों में बदलाव किया है। इससे वहां काम करने वाले विदेशी लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। इसका भारतीयों को भी सीधा फायदा मिलेगा।
अब तक, किसी एक विशिष्ट नियोक्ता के लिए वर्क परमिट रखने वाले विदेशी नागरिक, वर्क परमिट समाप्त हो जाने के बाद जब तक नया परमिट जारी न हो जाए, तब तक नई नौकरी शुरू नहीं कर सकते थे। लेकिन अब यह बाधा हटा दी गई है। जो कामगार वर्क परमिट नवीनीकरण के लिए आवेदन कर चुके हैं, उन्हें तत्काल नई नौकरी शुरू करने की अनुमति दी गई है, भले ही उनकी फाइल अभी पेंडिंग हो।
व्यवसाय बदलने में अब नहीं होगी परेशानी
इस नीति का लाभ उन कर्मचारियों को भी मिलेगा जो किसी नए व्यवसाय या नियोक्ता के साथ काम करना चाहते हैं, लेकिन पुराने नियमों के तहत ऐसा करने के लिए उन्हें वर्क परमिट की नई मंजूरी का इंतजार करना पड़ता था। अब वे बिना देरी के नई नौकरी शुरू कर सकते हैं, जिससे उन्हें आय और करियर में रुकावट नहीं झेलनी पड़ेगी।
























