पंजाब पुलिस की बडी कार्रवाई
आशु की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
चंडीगढ़, 7 जून (विश्व वार्ता) पंजाब पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए आशु मोंगा की हत्या करने वाले दो आरोपियों को काबू करने का दावा किया है। जबकि बाकी के आरोपी फरार है। थाना सिटी पुलिस ने इस संबंधी क्रास के में 18 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि सभी आरोपी आशीष चोपड़ा गैंग के गुर्गे हैं। आशु मोंगा, युवराज उर्फ यूवी व अमरीक सिंह के बीच में कोई विवाद चल रहा था। टेलीफोन पर एक- दूसरे की महिलाओं संबंधी आपत्तिजनक शब्द बोले थे। जिसे लेकर इनमें विवाद काफी बढ़ गया। वारदात वाले दिन आशु मोंगा अपने साथियों संग कार में सवार होकर मक्खू गेट स्थित टैटू की दुकान पर गया था । वहां पर मौजूद युवराज उर्फ युवी को उसने ललकारा उसी समय युवी ने आशु पर गोली दाग दी, जो उसके माथे लगी और वहीं पर उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही वहां कार में मौजूद आशु के साथियों ने युवराज के साथियों पर गोलियां दागना शुरू कर दी।
























