पंजाब के इस जिले मे भीषण गर्म मे रहेगा बडा बिजली कट
निपटा जरूरी कार्य, नही होना पडेगा परेशान
चंडीगढ़, 3 जून (विश्व वार्ता) इस समय पंजाब भीषण गर्मी ेकी चपेट मे है वही प्रदेश के मोगा जिले के 132 के.वी धल्लेके बिजली घर पर बुधवार 4 जून को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जरूरी मरम्मत के चलते इस बिजली घर से चलने वाले 11 के.वी फैक्ट्री एरिया फीडर, 11 केवी फैक्ट्री रत्तियां ब्रांच फीडर, 11 के.वी लंडेके अर्बन फीडर, 11 के.वी इंडस्ट्रियल अर्बन फीडर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे।
यह जानकारी ए.ई जतिन सिंह नॉर्थ मोगा और जे.ई राजिंदर सिंह विरदी नॉर्थ मोगा ने दी और बताया कि इसके साथ ही जीरा रोड पर चलने वाली फैक्ट्रियों, रत्तियां रोड, लंडेके गांव, बराड़ स्ट्रीट, सिद्धू स्ट्रीट, दुनेके आदि पर चलने वाली फैक्ट्रियों और इस बिजलीघर से चलने वाली कृषि मोटरों की बिजली बिजली बंद रहेगी।























