चंडीगढ़, 22 मई (विश्व वार्ता)दिल्ली-NCR, Punjab, haryana में देर शाम को बिगड़े मौसम में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है।बुधवार शाम 79 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे कई इलाकों में पेड़, बिजली के खंभे व होर्डिंग गिर गए। वर्षा जनित हादसों में गाजियाबाद में तीन, दिल्ली व ग्रेटर नोएडा में 2-2 लोगों की मौत हो गई। 7 जिलों में आंधी आई और 2 जिलों में ओले गिरे हैं। जबकि, 7 जिलों में तेज बारिश भी हुई। गुरुवार को मौसम साफ हुआ तो तबाही का मंजर देखने मिला।
जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभाव मौसम चक्र को प्रभावित करने के साथ ही बारिश के पैटर्न को भी बदल रहे हैं। कहीं बारिश बहुत ज्यादा हो रही है, तो कहीं बहुत कम। इसके अलावा, भूजल स्तर में कोई सुधार नहीं हो रहा। कृषि क्षेत्र के लिए भी समस्या खड़ी हो गई है।