
पंजाब मे भीषण गर्मी के बीच स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
लोगो को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच न निकलने की दी सलाह
सावधानी बरतने की अपील
चंडीगढ़ 17 मई (विश्ववार्ताां) उत्तर भारत सहित पंजाब मे भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रखा है। इसी बीच जिला मोहाली में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को भीषण गर्मी से बचने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है। सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन व जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. अनामिका सोनी ने बताया कि गर्मी से बचाव के लिए अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जैसे सादा पानी, लस्सी, नींबू पानी, जूस, नारियल पानी, ओ.आर.एस. घोल आदि।
उन्होंने कहा कि शरीर का उचित तापमान बनाए रखने के लिए तरल पदार्थ का सेवन बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बिना आवश्यक कार्य के बाहर न निकलने की सलाह दी। डॉ. जैन ने बताया कि गर्मी और ‘लू’ का असर नवजात शिशुओं, गर्भवती महिलाओं, खुली हवा में काम करने वाले मजदूरों, किसानों, बेघर लोगों, सडक़ किनारे और फुटपाथ पर रहने वाले लोगों और बाहर जोरदार व्यायाम करने वाले एथलीटों पर अधिक हो सकता है। इसलिए बिना किसी जरूरी काम के लोग घरों से बाहर न निकले।þ
-क्या करें इस भीषण गर्मी में ?
* धूप में बाहर निकलने से पहले छाता या टोपी का प्रयोग करें
* भरपूर मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें
* घर से बाहर निकलते समय शरीर को अच्छी तरह से ढकें
* बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें






















