IPL-2025: आज से फिर शुरू होगी इंडियन प्रीमियर लीग
इंडियन प्रीमियर लीग आज से फिर होगा शुरू
चंडीगढ़, 17 मई (विश्व वार्ता) आईपीएल-2025: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने 9 मई को आईपीएल 2025 को स्थगित कर दिया था, लेकिन आज से इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन फिर से शुरू होने जा रहा है।
आईपीएल 2025 का 58वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जाएगा।
यह मैच बेंगलुरु के घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें इस सीजऩ में दूसरी बार एक दूसरे से भिड़ेंगी। पहले मैच में बेंगलुरु ने कोलकाता को 7 विकेट से हराया था।
























