
पंजाब मे उग्र गर्मी से जन जीवन गर्मी से हुआ अस्त व्यस्त
इस तारिख को मानसून देगा दस्तक, मौसम विभाग ने दी पूरी जानकारी
क्या करें इस भीषण गर्मी में ?
चंडीगढ़, 15 मई (विश्व वार्ता) पंजाब में इन दिनों सूर्य देवता ने उग्र रूप धारण कर लिया है जिस कारण जीवन गर्मी से पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। हालात इस कदर गर्म हैं कि कई जिलों में लू जैसे हालात बन चुके हैं वही पंजाब में मानसून को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सामान्य आगमन तिथियों के अनुसार, पंजाब में मानसून आमतौर पर 30 जून से 5 जुलाई के बीच पहुंचने की उम्मीद होती है। मानचित्र से यह भी संकेत मिलता है कि सबसे पहले मानसून दक्षिणी पंजाब में दस्तक दे सकता है। इसका मतलब है कि बठिंडा या फिरोजपुर जैसे इलाकों में मानसून 30 जून तक पहुंच सकता है। इसके बाद, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर जैसे शहरों सहित मध्य से उत्तरी पंजाब में 5 जुलाई के आसपास मानसून की बारिश शुरू हो सकती है।
पंजाब के कई इलाकों में तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा चुका है। बठिंडा का एयरफोर्स स्टेशन बुधवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। इसके अलावा, लुधियाना (40.6एष्ट), पटियाला (40.4एष्ट) और चंडीगढ़ (39.9एष्ट) जैसे शहरों में भी पारा 40 डिग्री के आसपास रहा। अमृतसर और गुरदासपुर में भी गर्म हवाओं के चलते लू की स्थिति बनती दिख रही है।
राज्य में दिन के समय गर्म हवाएं चलने लगी हैं और दोपहर के वक्त बाहर निकलना जोखिम भरा साबित हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को लू से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है। जैसे कि अधिक पानी पीना, ढीले और हल्के कपड़े पहनना, और दोपहर के समय अनावश्यक यात्रा से बचना। राज्य में गर्मी का यह दौर फिलहाल जारी रहने वाला है। ऐसे में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। 17 मई की बारिश के बाद उम्मीद है कि तापमान में थोड़ी नरमी आएगी, लेकिन तब तक लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, 17 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। जिन जिलों में बारिश की उम्मीद जताई गई है उनमें नवांशहर, मोहाली, पटियाला, संगरूर, मानसा, बठिंडा, फाजिल्का और मुक्तसर शामिल हैं। हालांकि यह बारिश छिटपुट होगी और प्रदेश के लगभग 25त्न क्षेत्रों को ही प्रभावित करेगी, लेकिन इससे गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
-क्या करें इस भीषण गर्मी में?
* धूप में बाहर निकलने से पहले छाता या टोपी का प्रयोग करें
* भरपूर मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें
* घर से बाहर निकलते समय शरीर को अच्छी तरह से ढकें
* बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें






















