देशभर में बदला मौसम का मिजाज
Punjab, Haryana मे बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा
चंडीगढ़ 5 मई (विश्ववार्ताां) पंजाब व हरियाणा मे छमाछम बारिश से मौसम मे ठंडक आ गई है देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदला हुआ दिख रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली-NCR के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
पंचकूला में आज सुबह से ही मौसम ने अचानक करवट ली और झुलसती गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। आसमान में छाए काले बादलों और चल रही ठंडी हवाओं ने पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना बना दिया। इसके साथ ही हल्की-फुल्की बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी,























