Bollywood news: ही-मैन धर्मेंद्र और इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की शादी को 45 साल पूरे
Esha Deol ने शेयर की खास तस्वीर, कहा- ये मेरी दुनिया है…
चंडीगढ़ 2 मई (विश्ववार्तां) बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र और इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की शादी को 45 साल हो गए हैं। 45वीं सालगिरह पर उनकी बेटी ईशा देओल ने खूबसूरत तस्वीरों के साथ शुभकामनाएं दीं। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता धर्मेंद्र और मां हेमा की पुरानी तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में दोनों साथ में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे की ओर प्यार से देख रहे हैं। फोटो में हेमा ने धर्मेंद्र के चेहरे पर प्यार से हाथ रखा हुआ है, वहीं धर्मेंद्र उनकी आंखों में डूबे हुए हैं।
दूसरी तस्वीर फैमिली फोटो है, जिसमें ईशा, हेमा मालिनी, धर्मेंद्र और अहाना इस साथ पोज देती दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ईशा ने कैप्शन में लिखा, ”हैप्पी एनिवर्सरी मम्मा और पापा। आप मेरी दुनिया हैं। मैं आपसे प्यार करती हूं।”
इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और शादी की सालगिरह की मुबारकबाद दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘खूबसूरत जोड़ों को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं।’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘शादी की सालगिरह मुबारक हो हमारे मिस्टर और मिसेज देओल, आप दोनों को ढेर सारा प्यार और खुशियां।’
























