Heat Wave: भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने जारी किया अलर्ट …
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, भयंकर गर्मी, हीटवेव
जानें बचने के उपाय, करने होंगे ये काम
चंडीगढ़, 26 अप्रैल (विश्ववार्ता) Punjab में इन दिनों प्रचंड गर्मी से लोग परेशान है. भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने हीट वेव की। एडवाइजरी भी जारी कर दी हैभारत मौसम विज्ञान विभाग के कलर कोड के अनुसार, येलो अलर्ट का मतलब है सावधान रहें और लोगों को गर्मी के संपर्क में आने से बचने, हल्के, हल्के रंग के और ढीले सूती कपड़े पहनने तथा अपने सिर को ढकने की सलाह दी जाती है।
शरीर में पानी की कमी नहीं होने के महत्व पर जोर देते हुए परामर्श में प्यास नहीं होने पर भी भरपूर मात्रा में तरल पदार्थ पीने की सलाह दी गई है. लोगों से बाहर जाते समय पानी साथ रखने और उबला हुआ या आरओ-फिल्टर किए गए पानी जैसे सुरक्षित पेयजल स्रोतों का उपयोग करने का आग्रह किया गया है।
घर के अंदर रहने की सलाह
एडवाइजरी के अनुसार, शरीर में पानी की कमी को पूरा करने और आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए तरबूज, खीरा, संतरा, नींबू और टमाटर जैसे मौसमी फलों एवं उन सब्जियों के सेवन को प्रोत्साहित किया गया है, जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है. इसमें कहा गया है कि धूप में निकलने के जोखिम को कम करने के लिए लोगों को दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच चरम गर्मी की अवधि के दौरान घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है. अगर बाहर निकलना अत्यंत आवश्यक है, तो लोगों को ढीले-ढाले, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने चाहिए और अपने सिर को स्कार्फ, टोपी या छाते से ढकना चाहिए।
हीट स्ट्रोक के लक्षण पहचानें: अत्यधिक पसीना आना, चक्कर आना, सिरदर्द, जी मिचलाना, उल्टी, शरीर का तापमान बढ़ना, भ्रम आदि. ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
पर्याप्त पानी पीएं: दिनभर में बार-बार पानी पीते रहें, भले ही प्यास न लगी हो. घर से बाहर निकलते समय पानी साथ लेकर चलें।
घर में बने पेय पदार्थों का सेवन करें: नींबू पानी, छाछ, लस्सी, नारियल पानी, जलजीरा आदि का सेवन करें. ताजे फल और हरी सब्जियों को आहार में शामिल करें।
हल्के रंग और ढीले कपड़े पहनें: सिर को टोपी, स्कार्फ या छतरी से ढकें. आंखों की सुरक्षा के लिए धूप के चश्मे और पैरों के लिए चप्पल या सैंडल पहनें।
सीधे सूर्य के संपर्क से बचें: दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें. काम सुबह या शाम के समय करें।
घर को ठंडा रखें: खिड़की, दरवाजे और पर्दे बंद रखें. रात में खिड़कियां खोलें ताकि ताजी हवा आए।























