Pahalgam Terror Attack :गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर सिंधु जल संधि पर आज अहम बैठक
चंडीगढ़, 25अप्रैल (विश्ववार्ता) Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकी हमले के तीन दिन बाद गुरुवार शाम को हुई सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बैठक में आईबी और गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने विपक्षी नेताओं को सुरक्षा में हुई चूक की जानकारी दी। इसके साथ ही सरकार ने बैठक में उपस्थित नेताओं को पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में हुई कमियों और भविष्य में ऐसी गलतियों को दोहराने से बचने के उपायों से भी अवगत कराया।
गुरुवार रात भारत सरकार के जल संसाधन मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी ने पाकिस्तान को एक पत्र भेजकर कहा कि 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जल संसाधन सचिव देबाश्री मुखर्जी ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष सैयद अली मुर्तजा को एक पत्र लिखकर उपरोक्त निर्णय के बारे में सूचित किया है।
























