
International News: Singapore के इस रक्षामंत्री ने राजनीति को कहा अलविदा
आने वाले चुनावो मे नही लेगे हिस्सा, की घोषणा
चंडीगढ़, 19 अप्रैल (विश्व वार्ता)सिंगापुर के रक्षा मंत्री एनजी इंग हेन ने अपने पद से इस्तीफा देने और राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह आगामी 3 मई को होने वाले आम चुनाव में भाग नहीं लेंगे। 66 वर्षीय डॉ. एनजी ने अपने फैसले के पीछे सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी की परंपरा और प्रतिबद्धता का हवाला दिया, जिसमें पार्टी समय-समय पर युवा नेतृत्व को मौका देने के लिए वरिष्ठ नेताओं को रास्ता देने को प्रोत्साहित करती रही है
हेन इस तरह पहले ऐसे मंत्री बन गए हैं जिन्होंने पुष्टि की है कि वे इस बार चुनावी दौड़ में शामिल नहीं हो रहे हैं। ।उन्होंने पांच बार संसद सदस्य के रूप में जनता की सेवा की। पीएपी, जो देश की स्वतंत्रता के बाद से सत्ता में है, आगामी आम चुनाव में 32 नए चेहरों को मैदान में उतारने जा रही है। डॉ. हेन का यह निर्णय पार्टी की नयी पीढ़ी को नेतृत्व सौंपने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह पीएपी की विशेषता है कि वह खुद को नवीनीकृत करने के लिए समय-समय पर ऐसे कदम उठाती है, जैसा हमने भी तब देखा जब हम राजनीति में नए आए थे।”
पूर्व कैंसर विशेषज्ञ डॉ. हेन ने वर्ष 2001 में राजनीति में कदम रखा था और 2011 से रक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत थे। अपने राजनीतिक करियर के दौरान वह शिक्षा और जनशक्ति जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का भी नेतृत्व कर चुके हैं। 2011 से 2015 तक वह संसद के नेता (लीडर ऑफ द हाउस) भी रहे। डॉ. हेन ने अपने कार्यकाल में बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य के बीच सिंगापुर की रक्षा रणनीति को मजबूती से दिशा दी और देश की सैन्य क्षमता को मजबूत किया।





















