Weather update News: Punjab और Haryana मे बडी करवट ले ररहा है मौसम
जानिये आने वाले दिनों मे कैसा रहेगा मौसम का हाल
चंडीगढ़, 8 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब और अधिकाशं हरियाणा मे मौमस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर पंजाब में देखने को मिल रहा है, यानि पंजाब में ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण पंजाब में ठंड बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के मौसम में अब हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आएगी।
इसके साथ ही आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर राज्य के मौसम पर पड़ सकता है। इस सप्ताह मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह-सुबह खिली तेज धूप ने जहां लोगों को ठंड से राहत दी थी, वहीं अचानक कोहरा छाने से मौसम एक बार फिर बदल गया।
विभाग के अनुसार 4-5 फरवरी को राज्य के कई स्थानों पर हल्की बारिश भी देखने को मिली। कई स्थानों पर शीतलहर का असर भी देखने को मिला। हालांकि मौसम विभाग ने 12 फरवरी तक किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है और मौसम साफ रहने की उम्मीद है। वहीं 8 फरवरी से हिमालय क्षेत्र की ओर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल सकता है।























