Punjab मे फिर होने जा रहे है उपचुनाव
विधानसभा ने जारी किया नोटिफिकेशन, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 18 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब में एक बार फिर से उपचुनाव का शंखनाद होने जा रहा है। हां ये बिल्कुल सही खबर है पंजाब विधानसभा ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दी है। लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से 10 जुलाई से पहले 6 महीने के भीतर विधानसभा के लिए दोबारा चुनाव कराने की नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।
आपको बता दें कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा से मौजूदा आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी का निधन हो गया था, जिसके बाद 11 जनवरी से यह विधानसभा सीट खाली है। पंजाब विधानसभा ने लुधियाना पश्चिम सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। साथ ही चुनाव आयोग को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।
इसके बाद चुनाव आयोग जल्द ही उपचुनाव कराएगा। सरकार बनने के बाद छठी सीट के लिए चुनाव होंगे। इससे पहले पार्टी ने जालंधर सीट जीती थी। इसके बाद पार्टी के उम्मीदवार गिद्दड़बाहा, होशियारपुर और डेरा बाबा नानक सीटों पर जीतने में सफल रहे।
























