• Latest
  • Trending
  • All

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल मामले मे ईडी पर की सवालों की बौछार

May 1, 2024

LPG Rate Today : आसमान छूने लगी कमर्शियल सिलेंडर की कीमते

June 24, 2026

WT20 World Cup: सेमीफाइनल की राह में टीम इंडिया के सामने क्या है चुनौतियां ?

June 24, 2026

Punjab के इस जिले मे शादी के सिर्फ़ चार महीने बाद कपल ने की आत्महत्या

June 24, 2026

Air India का प्लेन Pakistani airspace में घुसा

June 24, 2026

 महाराष्ट्र सरकार ने Takht Sachkhand Sri Hazur Sahib पर कब्ज़ा करने की खतरनाक साज़िश रची – मालविंदर कांग

June 24, 2026

जालंधर के डेरा बल्लां के Sant Niranjan Das को ‘Padma Shri Award से किया गया सम्मानित

June 24, 2026
Lavc60.9.100

Rudraprayag Gurdwara Clash: उत्तराखंड में चार दिन बाद थमा नगरासू गुरुद्वारा विवाद

June 24, 2026

Haryana Chief Minister Naib Singh Saini आज पंजाब दौरे पर

June 24, 2026

HRTC Strike Crisis: ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने किया बडा ऐलान

June 24, 2026

🌷आज का सुविचार 🌷Aaj ka vichar 🌷

June 24, 2026

Amrit Vele Da हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

June 24, 2026

Punjab के गांव देश में सबसे ज़्यादा डेवलप होंगे; सरपंचों को आगे आकर बदलाव की लीडरशिप करनी चाहिए: Chief Minister Bhagwant Singh Mann

June 23, 2026
Punjabi News
English News
Wednesday, June 24, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल मामले मे ईडी पर की सवालों की बौछार

कहा केजरीवाल को चुनाव से ठीक पहले क्यों गिरफ्तार किया ?

by Wishav Warta Hindi Team
May 1, 2024
in पंजाब, राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल मामले मे ईडी पर की सवालों की बौछार

कहा केजरीवाल को चुनाव से ठीक पहले क्यों गिरफ्तार किया ?

चंडीगढ, 1 मई (विश्ववार्ता): अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम क में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से बड़े सवाल किए हैं। जस्टिस संजीव खन्ना ने आम चुनावों से पहले गिरफ्तारी के वक्त पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि आम चुनाव से पहले गिरफ्तारी क्यों ? ईडी शुक्रवार को सवालों का जवाब देगी। शीर्ष अदालत ने सुनवाई के दौरान ईडी से कहा, “जीवन और स्वतंत्रता बेहद महत्वपूर्ण हैं आप इससे इनकार नहीं कर सकते।
पीठ ने राजू से कई अन्य सवाल पूछे और जांच एजेंसी से केजरीवाल की उस याचिका पर सुनवाई की अगली तारीख पर जवाब देने को कहा, जिसमें उन्होंने आबकारी नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी है. मामले की सुनवाई शुक्रवार को होने की संभावना है – बुधवार से दोनों न्यायाधीश अलग-अलग पीठ में बैठेंगे.
इससे एक दिन पहले, 29 अप्रैल को इसी मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी से भी कई सवाल पूछे थे और कहा था कि आम आदमी पार्टी के नेता ने अधीनस्थ अदालत में जमानत याचिका दायर क्यों नहीं की. पीठ ने कहा था, “क्या आप यह कहकर अपनी ही बात का खंडन नहीं कर रहे हैं कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 50 के तहत उनके बयान दर्ज नहीं किए गए? आप धारा 50 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए समन जारी किये जाने पर उपस्थित नहीं होते हैं और फिर कहते हैं कि यह दर्ज नहीं किया गया.”
न्यायालय ने पूछा कि यदि केजरीवाल समन पर उपस्थित नहीं होते हैं तो जांच अधिकारी क्या करेंगे. न्यायमूर्ति खन्ना ने कहा, “यदि आप धारा 50 के तहत बयान दर्ज नहीं कराते हैं तो आप यह नहीं कह सकते कि उनके बयान दर्ज नहीं किये गए.” सिंघवी ने इसके जवाब में कहा था, “मेरा कहना है कि अन्य सामग्रियां भी मेरे अपराध को स्थापित नहीं करतीं. ईडी मुझे गिरफ्तार करने मेरे घर आई थी, तो फिर ईडी मेरे घर पर धारा 50 के तहत मेरा बयान क्यों नहीं दर्ज कर सकती?”
पीएमएलए की धारा 50 ईडी अधिकारियों को समन जारी करने और दस्तावेज, सबूत तथा अन्य सामग्री पेश करने की शक्ति प्रदान करने से संबंधित है. पीठ ने सिंघवी से पूछा था, “आपने जमानत के लिए कोई अर्जी अधीनस्थ अदालत में दायर नहीं की थी?” सिंघवी ने जवाब दिया था, ‘नहीं’. न्यायालय ने पूछा था, “आपने जमानत के लिए कोई अर्जी क्यों नहीं दायर की?” केजरीवाल के वकील ने कहा था कि इसके कई कारण हैं जिनमें मुख्यमंत्री की “गैरकानूनी” गिरफ्तारी भी शामिल है.
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. वह फिलहाल न्यायिक हिरासत के तहत यहां तिहाड़ जेल में बंद हैं. शीर्ष अदालत ने 15 अप्रैल को ईडी को एक नोटिस जारी किया था और केजरीवाल की याचिका पर उसका जवाब मांगा था. यह विषय 2021-22 के लिए, दिल्ली सरकार की अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति तैयार करने और उसके क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार और धन शोधन से संबंधित है.
21 मार्च से केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद
बता दें कि 21 मार्च को गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल फिलहाल न्यायिक हिरासत के तहत यहां तिहाड़ जेल में बंद हैं। शीर्ष अदालत ने 15 अप्रैल को ईडी को नोटिस जारी किया और केजरीवाल की याचिका पर उससे जवाब मांगा है। केजरीवाल की तरफ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी अपना पक्ष रख रहे है।
Tags: arrestArvindbeforecasecourtedelectionsinjustkejriwalquestionsupremetowhywww.wishavwarta.in
Share199Tweet125SendSendShareScan

Related

LPG Rate Today : आसमान छूने लगी कमर्शियल सिलेंडर की कीमते

by Wishav Warta Hindi Team
June 24, 2026
0

LPG Rate Today : आसमान छूने लगी कमर्शियल सिलेंडर की कीमते LPG के नए दाम जारी, पढ़ें आज का रेट...

Punjab के इस जिले मे शादी के सिर्फ़ चार महीने बाद कपल ने की आत्महत्या

by Wishav Warta Hindi Team
June 24, 2026
0

Punjab के इस जिले मे शादी के सिर्फ़ चार महीने बाद कपल ने की आत्महत्या खन्ना, 24 जून (विश्व वार्ता) –...

Air India का प्लेन Pakistani airspace में घुसा

by Wishav Warta Hindi Team
June 24, 2026
0

Air India का प्लेन Pakistani airspace में घुसा - एयर इंडिया का प्लेन दिल्ली से अमृतसर जा रहा था -...

 महाराष्ट्र सरकार ने Takht Sachkhand Sri Hazur Sahib पर कब्ज़ा करने की खतरनाक साज़िश रची – मालविंदर कांग

by Wishav Warta Hindi Team
June 24, 2026
0

  महाराष्ट्र सरकार ने Takht Sachkhand Sri Hazur Sahib पर कब्ज़ा करने की खतरनाक साज़िश रची – मालविंदर कांग  श्री...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

Amrit Vele Da हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

June 24, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार 🌷Aaj ka vichar 🌷

June 24, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

LPG Rate Today : आसमान छूने लगी कमर्शियल सिलेंडर की कीमते

by Wishav Warta Hindi Team
June 24, 2026
0

LPG Rate Today : आसमान छूने लगी कमर्शियल सिलेंडर की कीमते LPG के नए दाम जारी, पढ़ें आज का रेट...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA