नहीं रहे भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख सुंदरराजन पद्मनाभन
चंडीगढ, 19 अगस्त (विश्ववार्ता) पूर्व सेना प्रमुख जनरल सुंदरराजन पद्मनाभन का चेन्नई में 83 साल की उम्र में निधन हो गया। जनरल पद्मनाभन को सैन्य हलकों में प्यार से ‘पैडी’ के नाम से जाना जाता था। उन्होंने 30 सितंबर 2000 से 31 दिसंबर 2002 तक थल सेनाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दी थीं। दिल्ली में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज (एनडीसी) में शामिल होने से पहले जनरल पद्मनाभन ने एक स्वतंत्र तोपखाना ब्रिगेड और एक ‘माउंटेन ब्रिगेड’ की कमान संभाली थी। 15 कोर के कमांडर के रूप में उनकी सेवाओं के लिए उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) से सम्मानित किया गया था।
5 दिसंबर, 1940 को केरल के तिरुवनंतपुरम में जन्मे जनरल पद्मनाभन देहरादून स्थित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आरआईएमसी) और पुणे के खडकवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के पूर्व छात्र थे।






















