
तलाक की खबर सुनते ही शख्स 40 लीटर दूध से नहाया
बोला- मैं मुक्त हो गया
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
चंडीगढ, 15 जुलाई (विश्ववार्ता) असम के माणिक अली का दूध से नहाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. बताया जा रहा है कि माणिक ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि वो अपने तलाक का जश्न मना रहे थे वीडियो में वो असमिया भाषा में कहते हैं- ‘आज से मैं आज़ाद हूं. हम अदालत में कानूनी रूप से अलग हो गए.’
दरअसल, जैसे ही शख्स के वकील ने उसे यह जानकारी दी कि, उसका उसकी पत्नी से तलाक हो गया है। इसके बाद शख्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने 40 लीटर दूध मंगाया और स्नान शुरू कर दिया। तलाक की खुशी में 40 लीटर दूध से स्नान करते इस शख्स को जब लोगों ने देखा तो वह भी हैरान रह गए। लोगों ने शख्स की इस अनोखी खुशी को कैमरे में कैद कर लिया। अब शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस शख्स का नाम माणिक बताया जाता है और असम के नलबाड़ी जिले का यह पूरा मामला है। पत्नी से तलाक होने पर माणिक ने कहा कि, अब मैं मुक्त हो गया हूं, मैं अपनी आजादी का जश्न मना रहा हूं। मैंने इस रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश की। शांति बनी रहे और परिवार को बनाए रखने के लिए मैंने बहुत चुप्पी साधी। लेकिन उसकी पत्नी इस रिश्ते को नहीं बचाना चाहती थी। इसलिए उसने भी जाने दिया और खुद की ज़िंदगी में भी शांति कर ली।























