
फरहान अख्तर स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘120 Bahadur’ की रिलीज डेट आई सामने
इस दिन सिनेमा घरो मे होगी रिलीज
चंडीगढ़, 20 दिसंबर (विश्ववार्ता) फरहान अख्तर स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘120 बहादुर’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। निर्माताओं ने अपडेट देते हुए गुरुवार को यह घोषणा की। मेजर शैतान सिंह भाटी और देश के सैनिकों की बहादुरी और बलिदान पर आधारित फिल्म में फरहान अख्तर लीड रोल में हैं।
इससे पहले फरहान ने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी प्रोजेक्ट ‘120 बहादुर’ के सेट से फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर में वह हाथ में बंदूक लिए देश भक्ति में डूबे दिखे थे। रेजांग ला लड़ाई की 62वीं वर्षगांठ (18 नवंबर) पर अभिनेता ने पोस्टर शेयर कर 120 बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी थी।























