• Latest
  • Trending
  • All

मलेरिया की रोकधाम के लिए आ गया कारगार टीका आर-21

May 4, 2024

दिल्ली में सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने  विशेष ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान किया  लागू 

July 30, 2026

आज बिहार समेत तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान

July 30, 2026

Commonwealth Games 2026 : गावित ने भारत के लिए तीसरा गोल्ड मेडल जीता

July 30, 2026

Haryana Government ने अंबाला में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इंडस्ट्रियल पार्क को दी मंज़ूरी 

July 30, 2026

Punjab Bandh : सफाई कर्मचारी आज पंजाब बंद का करेंगे  आह्वान 

July 30, 2026

🌷आज का सुविचार Aaj ka vichar

July 30, 2026

🪷🌸  Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

July 30, 2026

190th Day of Gangsters: Punjab Police ने 641 स्थानों पर छापेमारी कर 313 लोगों को किया काबू

July 29, 2026

Punjab Vigilance Bureau का भ्रष्टाचार के खिलाफ बडा प्रहार

July 29, 2026

Punjab Police  द्वारा साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए ई-ज़ीरो एफआईआर प्रणाली की शुरुआत

July 29, 2026

Bhagwant Maan Sarkarने शिक्षा और बिजली विभागों को कर्मचारियों की मांगों के समाधान की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए:Harpal Singh Cheema

July 29, 2026

भगवंत मान सरकार ने सफाई सेवकों और सीवरमैनों के साथ किया वादा निभाया; 3 साल के आउटसोर्स वर्करों को मिलेगा सीधा कॉन्ट्रैक्ट: हरजोत सिंह बैंस

July 29, 2026
Punjabi News
English News
Thursday, July 30, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

मलेरिया की रोकधाम के लिए आ गया कारगार टीका आर-21

by Wishav Warta Hindi Team
May 4, 2024
in Uncategorized

मलेरिया की रोकधाम के लिए आ गया कारगार टीका आर-21

वैज्ञानिक की नजर से जानिए इसकी अहमियत,कैसे काम करती है वैक्सीन

चंडीगढ, 4 मई (विश्ववार्ता): मलेरिया लगभग तीन करोड़ साल से है, तब मनुष्य भी नहीं हुआ करते थे। मलेरिया कोई वायरस नहीं है और न ही यह बैक्टीरिया है। यह एक ‘प्रोटोजोआ’ (आदिकाल का) परजीवी है, जो सामान्य वायरस से हजारों गुना बड़ा है। जीन की तुलना करके इसे अच्छी तरह समझा जा सकता है। उदाहरण के लिए कोविड-19 वायरस में लगभग 12 जीन होते हैं, जिसकी तुलना में मलेरिया में काफी ज्यादा यानी 5,000 जीन पाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, मलेरिया परजीवी चार जीवन चक्रों से गुजरता है। संक्रामक रोगजनकों के साथ-साथ यह और विकराल रूप धारण कर लेता है। चिकित्सा शोधकर्ता 100 से अधिक वर्षों से मलेरिया के टीके बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऑक्सफोर्ड में हमें 30 साल का शोध करना पड़ा।ऑक्सफोर्ड, 28 अप्रैल (द कन्वरसेशन) तीन साल पहले तक किसी ने भी कोई पैरासाइटिक (परजीवी) रोग रोधी टीका विकसित नहीं किया था। अब मलेरिया रोधी दो टीके आ चुके हैं, जिनके नाम आरटीएस, एस और आर21 हैं।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में जेनर इंस्टीट्यूट के निदेशक और आर21 टीके के मुख्य अन्वेषक एड्रियन हिल ने नादिन ड्रेयर को बताया कि उन्हें क्यों लगता है कि यह मलेरिया नियंत्रण के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण दौर है।
मलेरिया के चारों जीवन चक्र बेहद अलग-अलग हैं और इससे निपटने के लिए अलग-अलग एंटीजन की आवश्यकता होती है। एंटीजन वह पदार्थ है, जो हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को ‘एंटीबॉडी’ पैदा करने के लिए सक्रिय करता है।

हमने ‘स्पोरोजोइट्स’ (कोशिकाओं के एक रूप) पर गौर किया, जो मच्छर त्वचा पर काटकर मानव शरीर में छोड़ते हैं। हमने इन कोशिकाओं के यकृत में पहुंचने से पहले इनका पता लगाने का काम किया। ये कोशिकाएं तेजी से फैलती हैं और ज्यादा समय तक जीवित रहती हैं। हर मच्छर छोटी मात्र में ‘स्पोरोजोइट’, शायद 20 ‘स्पोरोजोइट’ त्वचा में छोड़ते हैं अगर आपका शरीर इन 20 ‘स्पोरोजोइट’ को झेल लेता है, तो माना जाता है कि आप सुरक्षित हैं लेकिन अगर एक भी ‘स्पोरोजोइट’ आगे बढ़ जाता है, तो आपके लिए मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं।

ऐसे में सवाल उठता है कि मलेरिया एक ऐसा रोग कैसे बना, जिसे हराना मुश्किल है?
मलेरिया लगभग तीन करोड़ साल से है, तब मनुष्य भी नहीं हुआ करते थे। मलेरिया कोई वायरस नहीं है और न ही यह बैक्टीरिया है। यह एक ‘प्रोटोजोआ’ (आदिकाल का) परजीवी है, जो सामान्य वायरस से हजारों गुना बड़ा है। जीन की तुलना करके इसे अच्छी तरह समझा जा सकता है। उदाहरण के लिए कोविड-19 वायरस में लगभग 12 जीन होते हैं, जिसकी तुलना में मलेरिया में काफी ज्यादा यानी 5,000 जीन पाए जाते हैं।
इसके अतिरिक्त, मलेरिया परजीवी चार जीवन चक्रों से गुजरता है। संक्रामक रोगजनकों के साथ-साथ यह और विकराल रूप धारण कर लेता है।
चिकित्सा शोधकर्ता 100 से अधिक वर्षों से मलेरिया के टीके बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऑक्सफोर्ड में हमें 30 साल का शोध करना पड़ा।
आर21/मैट्रिक्स-एम वैक्सीन कैसे काम करती है?
मलेरिया के चारों जीवन चक्र बेहद अलग-अलग हैं और इससे निपटने के लिए अलग-अलग एंटीजन की आवश्यकता होती है। एंटीजन वह पदार्थ है, जो हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को ‘एंटीबॉडी’ पैदा करने के लिए सक्रिय करता है।
हमने ‘स्पोरोजोइट्स’ (कोशिकाओं के एक रूप) पर गौर किया, जो मच्छर त्वचा पर काटकर मानव शरीर में छोड़ते हैं। हमने इन कोशिकाओं के यकृत में पहुंचने से पहले इनका पता लगाने का काम किया। ये कोशिकाएं तेजी से फैलती हैं और ज्यादा समय तक जीवित रहती हैं।
हर मच्छर छोटी मात्रा में ‘स्पोरोजोइट’, शायद 20 ‘स्पोरोजोइट’ त्वचा में छोड़ते हैं। अगर आपका शरीर इन 20 ‘स्पोरोजोइट’ को झेल लेता है, तो माना जाता है कि आप सुरक्षित हैं। लेकिन अगर एक भी ‘स्पोरोजोइट’ आगे बढ़ जाता है, तो आपके लिए मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ‘स्पोरोजोइट’ को खत्म करने के लिए आपके शरीर के पास कुछ ही मिनट होते हैं।
इसलिए आपको असाधारण रूप से उच्च स्तर की ‘एंटीबॉडी’ (रोगों से रक्षा करने वाली प्रणाली) की आवश्यकता है, जिसे परजीवी का पहले कभी सामना न हुआ हो और जिससे निपटना वह न जानता हो। यह कहा जा सकता है कि आपकी ‘एंटीबॉडी’ एक ऐसी कार की तरह होनी चाहिए, जो दूसरी कारों से 10 गुना तेज भाग सकती हो।
टीकाकरण की गति कैसी है?
हमें इस बात से निराशा हुई है कि पिछले साल अक्टूबर में आर21 टीके को मंजूरी मिलने के बाद से इसे तैयार करने में छह महीने से अधिक समय लग गया है। भारत में आर21 की लाखों खुराक भंडार करके रखी गई हैं।
इसकी तुलना में अगर देखें तो ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका कोविड-19 रोधी टीके को 2020 में नए साल की पूर्व संध्या पर मंजूरी दी गई थी और झटपट तरीके से अगले ही सप्ताह कई देशों में इसका इस्तेमाल शुरु हो गया था।
उस वर्ष अफ्रीका में कोविड-19 की तुलना में मलेरिया से अधिक मौत हुई थीं।
मलेरिया रोधी पहला टीका आरटीएस,एस पहले ही एक बड़े सुरक्षा परीक्षण के तहत लाखों बच्चों को लगाया जा चुका है और इसका इस्तेमाल वास्तव में बहुत अधिक है, इसलिए अफ्रीका में बड़े पैमाने पर टीकाकरण किया जा सकता है।
मलेरिया उन्मूलन में टीकों की कितनी बड़ी भूमिका होगी? हम वास्तव में सोचते हैं कि अब हमारे पास एक बड़ा प्रभाव डालने का अवसर है।
यह निश्चित नहीं है कि मलेरिया से बचने के लिए कीटनाशकों और मच्छरदानी जैसे कितने पुराने तरीकों का इस्तेमाल करना होगा। सलाह यह है कि उन सभी का भी इस्तेमाल करते रहें।
लेकिन मच्छर कीटनाशकों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर रहे हैं। मलेरिया रोधी दवाएं केवल कुछ दिन तक ही चलती हैं और परजीवी इन दवाओं के खिलाफ भी प्रतिरोध पैदा कर रहे हैं। हर साल 6,00,000 से अधिक लोगों की मलेरिया से मौत हो जाती है। कम लागत वाले, बहुत प्रभावी टीकों के इस्तेमाल से हम इस दशक के अंत तक मृतकों की संख्या 2,00,000 या उससे कम कर सकते हैं। इसके बाद ही हम दुनियाभर में मलेरिया को जड़ से खत्म करने के बारे में सोच सकते हैं।

Tags: formmalariamatrixpreventionr21recommendsvaccinewhowww.wishavwarta.in
Share197Tweet123SendSendShareScan

Related

आज बिहार समेत तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान

by Wishav Warta Hindi Team
July 30, 2026
0

आज बिहार समेत तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान बांकीपुर-दतिया और मांजलपुर में वोटिंग शुरू दिल्ली, 30 जुलाई, 2026...

Supreme Court ने प्रदर्शनकारियों को दी राहत

by Wishav Warta Hindi Team
July 28, 2026
0

Supreme Court ने प्रदर्शनकारियों को दी राहत बिना आपराधिक रिकॉर्ड वालों को रिहा करने का आदेश दिल्ली, 28 जुलाई, 2026...

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

दोपहर 1. 00 बजे तक की विश्ववार्ता की महत्वपूर्ण खबरो के साथ है हाजिर

by Wishav Warta Hindi Team
July 28, 2026
0

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82 दोपहर 1. 00 बजे तक की विश्ववार्ता की महत्वपूर्ण खबरो...

Australia : विक्टोरिया की प्रीमियर जैसिंटा एलन ने दिया इस्तीफा 

by Wishav Warta Hindi Team
July 28, 2026
0

Australia : विक्टोरिया की प्रीमियर जैसिंटा एलन ने दिया इस्तीफा  बेन कैरोल नए प्रीमियर बने चंडीगढ़, 28 जुलाई (वर्ल्ड न्यूज़/गुरपुनीत...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸  Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

July 30, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार Aaj ka vichar

July 30, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

दिल्ली में सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने  विशेष ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान किया  लागू 

by Wishav Warta Hindi Team
July 30, 2026
0

दिल्ली में सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने  विशेष ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान किया  लागू  दिल्ली, 30...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA