प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
यह ट्रेन जींद और सोनीपत रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी
चंडीगढ, 17 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही भारत हाइड्रोजन फ्यूल वाली ट्रेन शुरू करने वाला दुनिया का पांचवा देश बन गया। इससे पहले हाइड्रोजन ट्रेनें सिर्फ जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में ही चल रही थीं।
यह 10 कोच वाली ट्रेन जींद-सोनीपत रूट पर 14 स्टेशनों के बीच 75 kmph की मैक्सिमम स्पीड से चलेगी। किराया ₹5 से ₹25 तक होगा। ट्रेन 89 km का सफर करीब 2 घंटे में पूरा करेगी। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद में एक पब्लिक रैली को एड्रेस करेंगे। वह हरियाणा में नौ प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे, जिसमें एक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और दो मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























