देश के सबसे बड़े Bank ने महंगा किया Home Loan
घर लेना होगा और मुश्किल
Chandigarh 16 अगस्त: (विश्ववार्ता) : भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। बैंक ने होम लोन की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) ने ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। ब्याज दर, जो पहले 7.5% से 8.45% के बीच थी, अब 7.5% से बढ़कर 8.70% हो गई है। Bank ( SBI ) ने ऊपरी बैंड की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इससे आम आदमी के लिए घर खरीदना और महंगा हो जाएगा। घर खरीदना और भी मुश्किल हो जाएगा।
इस बढ़ोतरी का असर सबसे ज़्यादा कम क्रेडिट स्कोर वाले लोगों पर पड़ेगा। क्योंकि, बैंक ने अपनी ऋण दरों की ऊपरी सीमा बढ़ा दी है। एसबीआई के अलावा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी अपनी दरें बढ़ा दी हैं और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता भी निकट भविष्य में ऐसा कर सकते हैं। ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, मामले से वाकिफ एक व्यक्ति ने बताया कि (SBI )ने सिबिल स्कोर और एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (ईबीएलआर) के आधार पर दरों में बदलाव किया है। यह हमारे लिए कम रिटर्न वाला उत्पाद है, इसलिए हमने कम क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों के लिए नए ऋणों पर मार्जिन बढ़ाने का फैसला किया है। यह बदलाव केवल नए ग्राहकों पर लागू होगा और 8 लाख करोड़ रुपये के पुराने ऋणों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/
























