• Latest
  • Trending
  • All

टी20 विश्व कप 2024 के लिए उलटी गिनती शुरू, दिल थाम पर कर बैठिये

May 21, 2024

Dr. Tarlochan Singh Ratan Singh Jaggi स्मृति पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित 

July 26, 2026

Prime Minister Modi ने जारी किया नया वीडियो : परीक्षा सुधार के लिए बनाई हाईपावर टास्क फोर्स

July 26, 2026
Yash Thakur of India celebrates the wicket of Dion Myers of Zimbabwe during the 3rd T20 International match between Zimbabwe and India at the Harare Sports Club, Harare, Zimbabwe on July 26, 2026.

Photo: Faheem Hussain / CREIMAS for BCCI

टीम इंडिया ने लगाई जीत की हैट्रिक, सीरीज़ 3-0 से जीती

July 26, 2026
Ishan Kishan (WK) of India and Tilak Varma (VC) of India running between the wickets during the 2ND T20 International match between Zimbabwe and India at the Harare Sports Club, Harare, Zimbabwe on July 25, 2026.

Photo: Faheem Hussain / CREIMAS for BCCI

India and Zimbabwe के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला हुआ शुरू

July 26, 2026

बड़ी आतंकी साज़िश नाकाम; बब्बर खालसा इंटरनेशनल का ऑपरेटर जालंधर से IED के साथ गिरफ्तार

July 26, 2026

WhatsApp यूज़र्स के लिए बड़ी खबर: अब PDF को सीधे एडिट कर सकेंगे

July 26, 2026

 रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच काला सागर में लगातार बढ़ रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों को देखते हुए भारत सरकार ने नागरिकों के लिए जारी  की एडवाइजरी 

July 26, 2026

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री ने कारगिल शहीदों को किया याद 

July 26, 2026

Bank Holidays In August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे …

July 26, 2026

 प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला

July 26, 2026

Punjab News: अकाली नेता की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत

July 26, 2026

International News: Canada में पंजाबी लड़की की गोली मारकर हत्या

July 26, 2026
Punjabi News
English News
Sunday, July 26, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

टी20 विश्व कप 2024 के लिए उलटी गिनती शुरू, दिल थाम पर कर बैठिये

रोहित एंड पार्टी इतिहास रचने को बेताव, इन टॉप-4 टीमों पर रहेगी नजर

by Wishav Warta Hindi Team
May 21, 2024
in खेल

टी20 विश्व कप 2024 के लिए उलटी गिनती शुरू, दिल थाम पर कर बैठिये

रोहित एंड पार्टी इतिहास रचने को बेताव, इन टॉप-4 टीमों पर रहेगी नजर

चंडीगढ, 22 मई (विश्ववार्ता) टी20 विश्व कप 2024 के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है और साब आप दिल थाम पर कर बैठिये क्योकि इस बार रोहित एंड कंपनी इतिहास रचने को बेताव है। लेकिन भारतीय टीम को इस बार सतर्क रहना होगा क्योकि भारतीय टीम ने अब तक तीन बार आईपीएल के समाप्त होने के तुरंत बाद टी-20 वल्र्ड कप में भाग लिया है। तीनों बार भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है। 2009, 2010 और 2021 में आईपीएल समाप्त होने के बाद वल्र्ड कप में टीम हिस्सा लेने गई थी, लेकिन अंतिम चार तक भी नहीं पहुंच सकी थी। आईपीएल के तुरंत बाद टी20 विश्व कप की धूम मचने वाली है। 1-29 जून तक यूएसए और वेस्टइंडीज में होने वाले इस मेगा-इवेंट के लिए सभी टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। पुरुष टी20 विश्व कप के आगामी संस्करण में 20 टीमें शामिल होंगी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया में टूर्नामेंट के 2022 संस्करण में प्रतिस्पर्धा.
1-29 जून तक यूएसए और वेस्टइंडीज में होने वाले इस मेगा-इवेंट के लिए सभी टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। पुरुष टी20 विश्व कप के आगामी संस्करण में 20 टीमें शामिल होंगी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया में टूर्नामेंट के 2022 संस्करण में प्रतिस्पर्धा करने वाली 16 टीमें होंगी। यह पहली बार है जब यूएसए, कनाडा और युगांडा पुरुष टी20 विश्व कप में भाग ले रहे हैं।
1.भारत
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम 2007 की जीत के बाद एक और टी20 विश्व कप अपने खाते में जोडऩा चाहेगी। इसकी शुरुआत टीम इंडिया 5 जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ करेगी।
फिर 9, 12 और 15 जून को भारत का मुकाबला पाकिस्तान, अमेरिका और कनाडा से होगा।
स्ट्रेंथ : खेल के सभी पहलुओं में युवाओं के उत्साह के साथ भरपूर अनुभव के साथ भारत टूर्नामेंट में शीर्ष क्रम की पुरुष टी20 टीम के रूप में प्रवेश कर रहा है। अमेरिका की अज्ञात परिस्थितियों और वेस्टइंडीज की धीमी पिचों पर विराट कोहली, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव जैसे इन-फॉर्म खिलाडिय़ों का होना भारत के लिए प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
वीकनेस : कप्तान रोहित शर्मा और उनके डिप्टी हार्दकि पांडय़ा के हालिया फॉर्म को लेकर टीम में टेंशन का माहौल है। दोनों के लिए आईपीएल 2024 अच्छा नहीं रहा। इसका खामियाजा उनकी टीम मुंबई इंडियंस को भी भुगतना पड़ा।
अवसर : आईपीएल 2022 के बाद से लेकर अब तक सीएसके के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले बाएं हाथ के ऑलराउंडर शिवम दुबे के पास बड़े मंच पर खुद को साबित करने का मौका है।
खतरा : इंग्लैंड में 2013 चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के बाद से भारत नॉकआउट में जीत हासिल करने में असफल रहा है। इसलिए करो या मरो मुकाबले में भारत को दबाव झेलने के लिए कोई ठोस रणनीति बनानी होगी।
इंग्लैंड
टी20 विश्व कप 2024 में गत चैंपियन 4 जून को बारबाडोस में स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने खिताब की रक्षा की शुरुआत करेंगे। उसे ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड और ओमान के साथ प्रतियोगिता के ग्रुप बी में रखा गया है।
स्ट्रेंथ : जोस बटलर, विल जैक्स, फिल साल्ट और जॉनी बेयरस्टो के साथ-साथ हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन और सैम करन की मौजूदगी टीम को बल्लेबाजी में काफी ताकत प्रदान करती है।
मोईन अली और आदिल राशिद के साथ क्रिस जॉर्डन और जोफ्रा आर्चर का होना भी इंग्लैंड के लिए एक बोनस पॉइंट है।
वीकनेस : आर्चर को विश्व कप टीम में शामिल जरूर किया गया है, लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर सवालिया निशान अब भी हैं।
अवसर : क्रिस जॉर्डन इंग्लैंड के लिए यहां एक्स फैक्टर हो सकते हैं। जॉर्डन के लिए वल्र्ड कप में घरेलू माहौल होगा, जिससे वो अपनी टीम के लिए खिताब बरकरार रखने में भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है।
खतरा : इंग्लैंड 2022 में जीत के बाद कैरेबियन में टी20 विश्व कप खिताब की रक्षा के लिए उतरेगी तो वनडे की तरह टी20 में भी उसके फ्लॉप होने की आशंका है।
ऑस्ट्रेलिया
वनडे विश्व कप ट्रॉफी और आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप विजेता ऑस्ट्रेलिया, 5 जून को बारबाडोस में ग्रुप बी प्रतिद्वंद्वी ओमान के खिलाफ अपने टी20 विश्व कप 2024 अभियान की शुरुआत करेगा।
स्ट्रेंथ : ऑस्ट्रेलिया के पास कई अनुभवी खिलाडिय़ों के साथ एक अच्छी तरह से संतुलित टीम है। कप्तान मिचेल मार्श, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, डेविड वार्नर और एडम ज़म्पा जैसे दिग्गज खिलाडिय़ों उनके पास हैं।
वीकनेस : वार्नर और मैक्सवेल का हालिया फॉर्म आईपीएल 2024 में अच्छा नहीं रहा है। इसका मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर पड़ सकती है। वहीं बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया में आखिरी पुरुष टी20 विश्व कप के बाद से कोई टी20 नहीं खेला है।
अवसर : ऑस्ट्रेलिया के लिए सीनियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौजूद सभी आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका है।
खतरा: जब वे 2022 में घरेलू मैदान पर अपने टी20 विश्व कप खिताब की रक्षा में उतरे, तो ऑस्ट्रेलिया के पास वही ताकत थी जिसने उसे 2021 में ट्रॉफी दिलाई। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली बड़ी हार के कारण वो नेट रन रेट के मामले में पिछड़ गए। अगर ऑस्ट्रेलिया को ट्रॉफी हासिल करनी है तो उसे इससे सावधान रहना होगा।
वेस्टइंडीज
दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज को टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप सी में रखा गया है। यह टीम 2 जून को गुयाना में अपने शुरुआती मैच में पापुआ न्यू गिनी का सामना करेगी।
स्ट्रेंथ: कप्तान रोवमैन पॉवेल, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल और जेसन होल्डर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर इस प्रारूप में शानदार फॉर्म में हैं।
साथ ही, वेस्टइंडीज नेपाल के खिलाफ ए टीम श्रृंखला, एंटीगा में एक अभ्यास शिविर और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन मैचों की श्रृंखला के माध्यम से विश्व कप के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी कर रही है।
वीकनेस: वेस्टइंडीज ने क्रमश: 2012 और 2016 में दो बार पुरुष टी20 विश्व कप जीता है। लेकिन शोपीस इवेंट के पिछले दो संस्करणों में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है।
2021 में पोलार्ड की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज ग्रुप चरण में सिर्फ एक मैच जीतने के बाद नॉकआउट में प्रवेश करने में विफल रही।
एक साल बाद, ऑस्ट्रेलिया में निकोलस पूरन के नेतृत्व में वे सुपर 10 चरण में प्रवेश नहीं कर सके। जिम्बाब्वे में क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में शीर्ष दो टीमें बनने में विफल रहने के बाद वेस्टइंडीज भी भारत में वनडे विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई।
अवसर: विश्व कप का सह-मेजबान होने के नाते, वेस्टइंडीज आगामी टूर्नामेंट के लिए अपने घरेलू मैदान पर खेल रहा है। वे परिस्थितियों को बेहतर तरीके से जानते हैं और इससे भी अधिक, घरेलू मैदान पर उनका हालिया फॉर्म अच्छा रहा है। उन्होंने पिछले 14 महीनों में घरेलू सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड पर टी20 सीरीज में जीत दर्ज की है। यानी खिताब जीतने का उनके पास अच्छा मौका है।
खतरा: वेस्टइंडीज के वर्तमान मुख्य कोच डैरेन सैमी टीम के लिए बतौर कप्तान दो टी20 विश्व कप खिताब जीत चुके हैं। अब तक, किसी मेजबान देश ने अपनी घरेलू धरती पर टी20 विश्व कप नहीं जीता है। अगर वेस्टइंडीज को यह शोपीस तीसरी बार जीतने वाली पहली टीम बनना है तो उसे अपना दमखम दिखाना होगा।

Tags: 2024-4cupfocust20teamsthesetopworldwww.wishavwarta.in
Share199Tweet125SendSendShareScan

Related

Yash Thakur of India celebrates the wicket of Dion Myers of Zimbabwe during the 3rd T20 International match between Zimbabwe and India at the Harare Sports Club, Harare, Zimbabwe on July 26, 2026.

Photo: Faheem Hussain / CREIMAS for BCCI

टीम इंडिया ने लगाई जीत की हैट्रिक, सीरीज़ 3-0 से जीती

by Wishav Warta Hindi Team
July 26, 2026
0

Yash Thakur of India celebrates the wicket of Dion Myers of Zimbabwe during the 3rd T20 International match between Zimbabwe...

Ishan Kishan (WK) of India and Tilak Varma (VC) of India running between the wickets during the 2ND T20 International match between Zimbabwe and India at the Harare Sports Club, Harare, Zimbabwe on July 25, 2026.

Photo: Faheem Hussain / CREIMAS for BCCI

India and Zimbabwe के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला हुआ शुरू

by Wishav Warta Hindi Team
July 26, 2026
0

Ishan Kishan (WK) of India and Tilak Varma (VC) of India running between the wickets during the 2ND T20 International...

World Junior Squash Championships 2026: अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, भारत के लिए जीता ऐतिहासिक खिताब

by Wishav Warta Hindi Team
July 26, 2026
0

World Junior Squash Championships 2026: अनाहत सिंह ने रचा इतिहास भारत के लिए जीता ऐतिहासिक खिताब गल्र्स टाइटल पर मिस्र...

Ishan Kishan (WK) of India and Tilak Varma (VC) of India running between the wickets during the 2ND T20 International match between Zimbabwe and India at the Harare Sports Club, Harare, Zimbabwe on July 25, 2026.

Photo: Faheem Hussain / CREIMAS for BCCI

IND vs ZIM: दूसरे T20 में टीम इंडिया की शानदार जीत

by Wishav Warta Hindi Team
July 25, 2026
0

Ishan Kishan (WK) of India and Tilak Varma (VC) of India running between the wickets during the 2ND T20 International...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

July 26, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार Aaj ka vichar

July 26, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

Dr. Tarlochan Singh Ratan Singh Jaggi स्मृति पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित 

by Wishav Warta Hindi Team
July 26, 2026
0

Dr. Tarlochan Singh Ratan Singh Jaggi स्मृति पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित  अल्पसंख्यकों, धर्म, समाज और संस्कृति के प्रति समर्पित...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA