
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बनेगी फिल्म! विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म
Bollywood ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म
मुंबई, 26 मार्च, 2026 (विश्व वार्ता) – भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री ने गुरुवार को घोषणा की कि वे “Operation Sindoor पर एक फिल्म बनाएंगे। यह फिल्म पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना के ऑपरेशन से प्रेरित होगी। यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ढिल्लों (रिटायर्ड) की किताब, “ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान” पर आधारित होगी। इसे विवेक अग्निहोत्री डायरेक्ट करेंगे।
इस प्रोजेक्ट को भूषण कुमार की टी-सीरीज़ और अग्निहोत्री की आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। प्रोड्यूसर्स के मुताबिक, फिल्म में भारत की ताकत, हिम्मत और सटीक एक्शन दिखाया जाएगा।
ऑपरेशन सिंदूर 6-7 मई 2025 की रात को पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा किया गया एक जवाबी ऑपरेशन था। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद किया गया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। ऑपरेशन सिंदूर का मकसद हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करना था। Operation Sindoor
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























