Gold Silver Price Today: आज सोने व चांदी के दामों मे उछाल या गिरावट, देखिये जल्दी
दिल्ली़, 25 मई (विश्ववार्ता) आज, 25 मई को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹505 बढ़कर ₹1.59 लाख पर पहुंच गई। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत ₹3,754 बढ़कर ₹2.70 लाख पर पहुंच गई। Gold Silver Price Today:
गौरतलब है कि इस साल सोने और चांदी की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 2026 में अब तक सोना ₹25,000 महंगा हो चुका है, जबकि चांदी ₹39,000 बढ़ी है। 31 दिसंबर, 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1.33 लाख थी, जो अब ₹1.59 लाख पर पहुंच गई है। इसी तरह चांदी जो ₹2.30 लाख प्रति किलोग्राम थी, अब ₹2.69 लाख पर पहुंच गई है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















