अमेरिका के एथलीट नोआ लायल्स ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ जीत किया सोने पर कब्जा
अमेरिकी धावक नोआन लाइल्स बने विश्व के सबसे तेज पुरुष
चंडीगढ, 5 अगस्त (विश्ववार्ता) अमेरिकी धावक नोआह लाइल्स ने आखिरकार वह कर दिखाया जिसकी चर्चा पिछले एक महीने से पूरे विश्व में हो रही थी। सबसे रोमांचक दौड़ में से एक पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर नोआह लाइल्स विश्व के सबसे तेज पुरुष बन गए हैं। सांसों को थाम देने वाले उस 10 सेकेंड में विश्व के शीर्ष एथलीटों के बीच ऐसा मुकाबला हुआ कि सेकेंड के छोटे हिस्से में भी अंतर पता नहीं चल सका।
लायल्स जस्टिन गैटलिन के बाद पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाले अमेरिका के पहले एथलीट हैं। गैटलिन ने 2004 एथेंस ओलंपिक में स्प्रिंट में स्वर्ण पदक जीता था। लायल्स ने 9.784 सेकेंड के अपने सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि दूसरे स्थान पर रहे थॉम्पसन ने 9.789 सेकेंड में रेस पूरी की और रजत पदक अपने नाम किया। लायल्स और थॉम्पसन के बीच महज 0.5 सेकेंड का फासला रहा। वहीं, कांस्य पदक जीतने वाले केर्ली ने 9.810 सेकेंड में दौड़ पूरी की और तीसरे स्थान पर रहे।






















