शहीद-ए-आजम सुखदेव थापर के 10 महीने से लटक रहे प्रोजेक्ट को हाईकोर्ट ने प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी
चंडीगढ, 28 मई (विश्ववार्ता) लुधियना में शहीद-ए-आजम सुखदेव थापर की जन्मस्थली के 10 महीने से लटक रहे प्रोजेक्ट को आज हाईकोर्ट द्वारा हरी झंडी दे दी गई है। शहीद-ए-आजम सुखदेव थापर की जन्मस्थली को जाने वाले सीधे रास्ते के प्रोजक्ट शुरू हो गया है। हाईकोर्ट में चल रहे इस केस को डिसमिस कर दिया गया है।
पंजाब हाईकोर्ट के वकील वीरेन जैन ने इस संबंधी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जो जमीन शहीद सुखदेव थापर की जन्मस्थली को सीधा रास्ता दिलवाने के लिए अधिग्रण हो रही थी उसके मालिक ने हाईकोर्ट में फाइनल अवार्ड पर स्टे करवाया था जोकि आज डिवीजन बेंच के आर्डर पर केस को डिसमिस हो गया है।
























