
केरल की केजिया लिज़ मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब जीता,जीत के बाद इमोशनल
पढ़ें उन्होंने क्या कहा
नई दिल्ली, 24 अगस्त, 2026 (विश्व वार्ता): केरल की केजिया लिज़ मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब जीत लिया है। उन्होंने अपनी खूबसूरती और प्रेजेंस से सबको इम्प्रेस किया। उन्हें मिस यूनिवर्स इंडिया-2025 मनिका विश्वकर्मा ने ताज पहनाया।
‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ का फाइनल रविवार देर रात जयपुर के जी-स्टूडियो में हुआ। इसमें देश भर की 52 फाइनलिस्ट ने अपनी स्किल्स, खूबसूरती और कॉन्फिडेंस दिखाया। लिज़ इस ब्यूटी पेजेंट में 52 कंटेस्टेंट को हराकर मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 बनीं, जबकि तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर-अप रहीं और उन्हें मिस इंटरनेशनल इंडिया 2026 का ताज पहनाया गया। वहीं, गुजरात की अनुश्री सतवालेकर सेकंड रनर-अप रहीं। जीत के बाद लिज़ अब दुनिया के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट में से एक मिस यूनिवर्स 2026 में इंडिया को रिप्रेजेंट करेंगी। Kerala’s Kezia Liz Mejo
लिज़ लॉ की स्टूडेंट हैं और मॉडलिंग के साथ-साथ एक्टर और क्लासिकल डांसर भी हैं। इतना ही नहीं, लिज़ मिस टीन इंटरनेशनल 2025 की फर्स्ट रनर-अप भी थीं। मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का टाइटल जीतने के बाद केज़िया ने कहा कि यह टाइटल मेरे लिए सिर्फ़ एक अचीवमेंट नहीं, बल्कि एक बड़ी ज़िम्मेदारी है। इंटरनेशनल स्टेज पर इंडिया को रिप्रेजेंट करना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। मैं इस मौके का इस्तेमाल इंडिया के कल्चर, टैलेंट और नई पीढ़ी की ताकत को दुनिया के सामने लाने के लिए करूंगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















