भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण रूका
जुरेल शतक से मात्र इतने रन दूर
भारत का स्कोर 450 के पार
चंडीगढ, 24 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने 8 विकेट पर 475 रन बना लिए हैं। कोलंबो में बारिश के कारण टी-ब्रेक के बाद तीसरे सेशन का खेल शुरू नहीं हो सका है। ध्रुव जुरेल 95 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि मोहम्मद सिराज उनका साथ दे रहे हैं।
मानव सुथार 18 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले ऋषभ पंत 63 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पहले दिन 3 रन पर चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए पंत ने दूसरे दिन वापसी करते हुए अर्धशतक लगाया, लेकिन लंच के बाद पहली ही गेंद पर आउट हो गए।
सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत 300/5 के स्कोर से की थी। टीम ने पहले सेशन में 119 रन जोड़े और एक विकेट गंवाया। डेब्यू कर रहे सारांश जैन 6 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और गॉल में पहला टेस्ट 165 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















